1991 के बाद से तुर्कमेनिस्तान ने अपनी जनता को पानी, बिजली और गैस के बिल से मुक्त कर दिया है
Views:78373
आज लगभग सभी देशों की जनता महंगाई से त्रस्त है और इस महंगाई में सरकार द्वारा लगाएं नये-नये टैक्स जनता के जीवन को ओर मुश्किल बना देते है। आज सभी देशों में बड़े-बड़े कारों के अलावा मनुष्य की मुख्य जरूरत की वस्तुओं जैसे पानी,बिजली और गैस पर भी टैक्स लगा जनता के ऊपर बोझ बढ़ाया जा रहा है। भारत के कई राज्यों में तो आज पानी,बिजली और गैस एक चुनावी मुद्दा तक बन गये है।
बेशक भारत और अन्य कई देशों में जनता के लिए बिजली,पानी और गैस महंगी हो पर तुर्कमेनिस्तान जनता के साथ बिलकुल ऐसा नही है। क्या आप जानतें है आज बड़ी-बड़ी अर्थव्यस्था वाले विकसित और विकासशील देश जो कदम अपनी जनता के मुख्य जरूरत की वस्तुओं लिए नही उठा सके वह सफल कदम तुर्कमेनिस्तान ने उठाया है। मध्य एशिया के तुर्किक देश तुर्कमेनिस्तान अपनी जनता की मुख्य जरूरत की वस्तुओं जैसे पानी,बिजली और गैस मुफ्त कर दुनिया को दिखाया है। आप देश में चाहे जितने भी पैसे कर के रूप में बिजली,पानी और गैस पर दे रहे हो पर ये 4.9 % पानी वाले देश तुर्कमेनिस्तान के बारे में कहे ये वाक्य बिलकुल सत्य है। 1991 के बाद से ही तुर्कमेनिस्तान ने अपनी जनता को पानी, बिजली और गैस के बिल से मुक्त कर दिया है और उसने ये दावा भी किया है कि वह ऐसा करने में 2030 तक सक्षम है।